Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IND vs SA 3rd Test : उमेश यादव ने जड़े 5 छक्के, तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड - Sabguru News
होम Sports Cricket IND vs SA 3rd Test : उमेश यादव ने जड़े 5 छक्के, तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

IND vs SA 3rd Test : उमेश यादव ने जड़े 5 छक्के, तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

0
IND vs SA 3rd Test : उमेश यादव ने जड़े 5 छक्के, तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड
ind vs sa ranchi 3rd test umesh-yadav-hits-5-six-against-south-africa
ind vs sa ranchi 3rd test umesh-yadav-hits-5-six-against-south-africa
ind vs sa ranchi 3rd test umesh-yadav-hits-5-six-against-south-africa

रांची। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में रोहित शर्मा (212) के दोहरे और अजिंक्य रहाणे (115) के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 497 रन बनाए। लेकिन 497 रनों में तेज गेंदबाज उमेश यादव के 31 रन चर्चा में बने हुए है।

उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी क्रम में 9वें नंबर पर आकर साउथ अफ्रीका (South Africa) के फिरकी गेंदबाज जॉर्जे लिंडे (George Linde) की गेंदों पर 5 छक्‍के उड़ा दिए और 10 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले।

उमेश ने सबसे तेज 30 से ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने साल 2004 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 11 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के नैम मेकलिन ने 1998 में अफ्रीकी टीम के खिलाफ 12 गेंद पर 31, पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक ने 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 गेंद पर 43 रन बनाए थे।

कोहली ड्रेसिंग रूम में हुए खुश
बता दें, उमेश यादव छक्के लगा रहे थे तब ड्रेसिंग रूम में कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आये। विराट अपनी कुर्सी छोड़कर उमेश के छक्कों का आनंद लेने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।