Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi wishes birthday to Amit Shah - Sabguru News
होम Breaking PM मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

PM मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
PM मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
PM Modi wishes birthday to Amit Shah
PM Modi wishes birthday to Amit Shah
PM Modi wishes birthday to Amit Shah

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित अनिलचंद्र शाह को मंगलवार को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। शाह का आज 55वां जन्मदिन है।

मोदी ने शाह को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कर्मठ अनुभवी कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करै और सदा स्वस्थ रखे।”

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री को उनके 55वें जन्मदिवस पर बधाई देते हुए मंगलवार को कहा, “भाजपा के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपने ‘पाॅलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस’ के एक नये युग की शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर पार्टी को विश्वस्तरीय बना दिया। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।”