Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Happy birthday parneeti chopra know education of actress - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood B’day : अर्थव्यवस्था में पढाई करने वाली परिणीति चोपडा ने ऐसी की फिल्मों में एंट्री

B’day : अर्थव्यवस्था में पढाई करने वाली परिणीति चोपडा ने ऐसी की फिल्मों में एंट्री

0
B’day : अर्थव्यवस्था में पढाई करने वाली परिणीति चोपडा ने ऐसी की फिल्मों में एंट्री
happy-birthday-parneeti-chopra-know-education-of-actress
happy-birthday-parneeti-chopra-know-education-of-actress
happy-birthday-parneeti-chopra-know-education-of-actress

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपडा अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। परिणीति एक्ट्रेस बनने से पहले बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था में पढाई की थी। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ। परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है और वह बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आईं। परिणीति इसके बाद जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर यशराज फिल्म से जुड़ गईं और बाद में परिणीति ने अभिनेत्री के तौर पर यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन कर लिया।

परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई।

वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘इश्कजादे’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इश्कजादे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति चोपड़ा को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘शुद्ध देशी रोमांस’ में परिणीति को एक बार फिर से यशराज फिल्म के साथ काम करने का अवसर मिला। लिव इन रिलेशनसिप पर बनी इस फिल्म में परिणीति ने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में परिणीति की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफी पसंद की गई।

वर्ष 2014 में परिणीति की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ और ‘दावत ए इश्क’ प्रदर्शित हुई है। करण जौहर निर्मित फिल्म हंसी तो फंसी में परिणीति चोपड़ा ने साइको वैज्ञानिक की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘दावत.ए.इश्क’ में परिणीति की लाजवाब कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिली।

परिणीति की वर्ष 2014 में एक और फिल्म किलदिल प्रदर्शित हुई। शाद अली निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भी यशराज बैनर तले किया गया है। फिल्म में परिणति के अलावा रणवीर सिंह, गोविन्दा और अली जफर ने मुख्य भूमिका निभाई है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। परिणीति अब फिल्मों के चयन के बारे मे चूजी हो गयी हैं।

इसके बाद साल 2017 में फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ प्रदर्शित हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 2018 में एक बार फिर वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘नमस्ते इंगलैंड’ में नजर आई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसके बाद अक्षय के साथ 2019 में फिल्म ‘केसरी’ में नजर आई। फिर वह सिद्धार्थ मालोह्त्र के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ में दिखीं।