Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood stars 2019 diwali party - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Diwali of Stars : इन स्टार्स ने दी दिवाली पार्टी, जानिए

Diwali of Stars : इन स्टार्स ने दी दिवाली पार्टी, जानिए

0
Diwali of Stars : इन स्टार्स ने दी दिवाली पार्टी, जानिए

मुंबई। कोई सा भी त्यौहार हो बॉलीवुड स्टार्स बड़े ही धूमधाम से मनाते है। हर त्यौहार भी कोई न कोई स्टार्स पार्टी देते है। पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगता है। पार्टी के दौरान सभी स्टार्स काफी मस्ती करते है। हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने दिवाली पार्टी दी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा।

मनीष मल्होत्रा से पहले 19 अक्टूबर को आनंद पंडित ने दिवाली पार्टी दी थी। आनंद की पार्टी में भी दिग्गज स्टार्स पहुंचे। उनकी पार्टी में बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, ऋचा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय, कार्तिक आर्यन, उर्वशी रौतेला, मरान हाशमी, राजकुमार राव सहित कई सितारे शानदार लुक्स में नजर आए।

जबकि मनीष मल्होत्रा की पार्टी में करण जौहर, एकता कपूर, ताहिरा कश्यप, पुनीत मल्होत्रा, नुसरत भरूचा, शिल्पा शेट्टी, पूजा हेगड़े, वाणी कपूर, सोफी चौधरी, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा सहित कई अन्य सितारें शामिल हुए।

आपको जानकारी में बता दें, बच्‍चन परिवार 2 साल बाद दिवाली पार्टी देने जा रहा है। दिवाली (Diwali 2019) के दिन यानी 27 अक्‍टूबर को अमिताभ बच्‍चन के घर दिवाली की एक ग्रैंड पार्टी होने जा रही है। बच्‍चन परिवार की पार्टी में अजय देवगन और काजोल, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, शाहरुख-गौरी, करण जौहर जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं।