Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Two teenagers raped 11-year-old girl in Hanumangarh rajasthan - Sabguru News
होम Rajasthan Hanumangarh दो किशोरों ने 11 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म

दो किशोरों ने 11 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म

0
दो किशोरों ने 11 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म
Two teenagers raped 11-year-old girl
Two teenagers raped 11-year-old girl
Two teenagers raped 11-year-old girl

श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में दो किशोरों द्वारा एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने आज बताया कि क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दो किशोरों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। प्रकरण के अनुसार बालिका गत 23 अक्टूबर की देर शाम को अपने घर की पालतू गाय गुम हो जाने पर उसे ढूंढते हुए पास के खेतों में गई थी।

दो लड़कों ने बालिका को दूर एक सूने खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस बीच बालिका को उसके परिवार वाले तलाश करने लगे। देर रात में बालिका घर वापस आई और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल चेकअप करा गया है। फिलहाल दोनों आरोपी किशोर फरार हैं। पुलिस ने बताया कि जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। मामले की जांच नोहर के पुलिस उपाधीक्षक कर रहे है।