Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gangotri's gates to be closed for winter from today - Sabguru News
होम India शीतकाल के लिए गंगोत्री के कपाट आज से होंगे बंद, यमुनोत्री-केदारनाथ के कपाट भी कल से हाेंगे बंद

शीतकाल के लिए गंगोत्री के कपाट आज से होंगे बंद, यमुनोत्री-केदारनाथ के कपाट भी कल से हाेंगे बंद

0
शीतकाल के लिए गंगोत्री के कपाट आज से होंगे बंद, यमुनोत्री-केदारनाथ के कपाट भी कल से हाेंगे बंद

दीपावली के बाद गंगोत्री धाम के कपाट का बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आज अन्नकूट के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि दीपावली के अगले दिन अन्नकूट के पावन पर्व आज 28 अक्तूबर को सुबह से मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इसके बाद 11.40 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर 11.55 बजे गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

 इस दिन डोली यात्रा मुखबा मार्कण्डेय के निकट देवी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन मां गंगा की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित किया जाएगा। शीतकाल में मां गंगा की पूजा अर्चना इसी मंदिर में की जाएगी। वहीं भैयादूज यानि कल 29 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। गंगोत्री कपाट को बंद करने के लिए सुबह से ही पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। हम आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के पावन दिन से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खाेले जाएंगे। अब अगले साल अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार