Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंदौर में दो कारों की भिडंत में 6 लोगों की मौत, 6 घायल - Sabguru News
होम India City News इंदौर में दो कारों की भिडंत में 6 लोगों की मौत, 6 घायल

इंदौर में दो कारों की भिडंत में 6 लोगों की मौत, 6 घायल

0
इंदौर में दो कारों की भिडंत में 6 लोगों की मौत, 6 घायल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई दो कारों की भिड़ंत में मरने वालों की संख्या छह हो गई है जबकि छह लोग घायल हुए है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राला मंडल के पास यह हादसा हुआ है। मृतकों में सैन्य अधिकारी जयप्रकाश झा (30), उनके पिता नुनु (65), माता सुमित्रा (60), पुत्र ओरव (4 माह) के साथ ही उनके सहायक गौरव और रोशन शामिल है, जबकि उनकी पत्नी सुरुचि (22) और बहन रुचि (19) सहित उनके सहायक अर्जुन घायल हो गए है। यह सभी कार से यहां समर पार्क स्थित अपने निज निवास आ रहे थे।

इस हादसे में दूसरी कार में सवार होकर महाराष्ट्र के मुम्बई के यादव नगर से इंदौर की तरफ आ रहे अरशद (28), अनवर (19), धनीराम (35) भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।