Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बने।
1883 – महान चिंतक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1887 – बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का जन्म।
1909 – प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को और अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 – मध्य अमरीकी देश होंडुरास और अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 – प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन।
1994 – बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2001 – ओसामा बिन लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी तीन परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमरीका को सौंपा।
2004 – यूक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित करके 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 – असम (भारत) की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रृंखलाबद्ध धमाकों में लगभग 66 लोगों की मौत हो गई थी।
2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से करीब 44 लोगों की मौत।
2014 – प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का निधन।