Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
More than 20 in protest demonstrations in Chile - Sabguru News
होम Breaking चिली में विरोध प्रर्दशनों मेें 20 से अधिक मरे, 473 लोग घायल

चिली में विरोध प्रर्दशनों मेें 20 से अधिक मरे, 473 लोग घायल

0
चिली में विरोध प्रर्दशनों मेें 20 से अधिक मरे, 473 लोग घायल
More than 20 in protest demonstrations in Chile
More than 20 in protest demonstrations in Chile
More than 20 in protest demonstrations in Chile

सैंटियागो। चिली में 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आपातकाल के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 473 लोग घायल हो गए है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सैंकड़ों पुलिसकर्मी और सैन्य कर्मी भी घायल हुए हैं। इस दौरान विरोध प्रदर्शनों की 1227 घटनाएंं हुई हैं और इनमें आगजनी, लूटपाट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने इस अवधि में पुलिस की 455 कारों, 49 सब वे स्टेशनों तथा 26 बसों में आग लगा दी। सुरक्षा बलों ने कर्फ्यू अवधि में 7166 लोगों को गिरफ्तार किया और 2037 लोगों को जेल भेजा गया है।

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए आठ मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर नए मंत्रियों को शामिल किया है।