Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फतेहपुर : पत्नी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने की पति की हत्या - Sabguru News
होम Headlines फतेहपुर : पत्नी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने की पति की हत्या

फतेहपुर : पत्नी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने की पति की हत्या

0
फतेहपुर : पत्नी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने की पति की हत्या

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के गाजीपुर क्षेत्र में बुधवार को अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पति की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने बताया कि झारखंड का निवासी निसार दीपावली से पहले अपनी ससुराज सिमौर गांव में पत्नी को लिवा जाने के मकसद से आया था। आज निसार पत्नी पप्पी को साथ चलने को कहा तो पत्नी ने जाने से मना कर दिया।

उससे क्रोधित होकर निसार ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की मौके पर ही हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद निसार ने अपनी पुत्री पर प्रहार किया। सास और साली शबनम बचाने के लिए दौड़ी तो उन पर भी प्रहार कर घायल कर दिया।

उन्होने बताया कि चीखपुकार सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्यारे पति को पकड़ कर पीट पीट कर मार डाला। पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि युवक झारखंड का रहने वाला है किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया जिसके बाद यह घटना हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।