Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1534- सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।
1833- समाज सुधारक एवं होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।
1833- स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म।
1834- एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
1841- अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852- फ्रेंकलिन पियर्स अमरीका के राष्ट्रपति बने।
1885- मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार अण्णा साहेब किर्लोस्कर निधन।
1897- प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
1914- रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1929- प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म।
1936- बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
1940 -साहित्यकार ममता कालिया का जन्म।
1960- बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
1965- बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म।
1982- प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म।
1999- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमरीकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
2002- मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2005- गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण किया।