Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1493- क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
1688- राजा सवाई जयसिंह का जन्म।
1762- ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796- जॉन एडम्स अमरीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1903- पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1906- प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म।
1933- नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।
1937- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म।
1947- परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन।
1948- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1957- सोवियत संघ (अब रूस) ने लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा।
1958- सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1962- चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड योजना की घाेषणा की गई।
1976- निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म।
1984- भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
2000- भारत सरकार ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की।
2001- अमरीका ने लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2007- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को घर में नजरबन्द किया गया।
2013- प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन