Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत और विश्व इतिहास में 06 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारत और विश्व इतिहास में 06 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

भारत और विश्व इतिहास में 06 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

0
भारत और विश्व इतिहास में 06 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 06 नवम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1763 – ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 – अमरीका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी गिरफ्तार।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 – पाकिस्तान ने सियाचिन में युद्धविराम पर भारत का प्रस्ताव नामंजूर किया।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2010 – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन।
2013 – सीरिया की राजधानी दमिस्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ की मौत, 50 लोग घायल।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।