Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Sabguru News
होम Breaking पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0
पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Pakistan gave a befitting reply to the ceasefire violation
Pakistan gave a befitting reply to the ceasefire violation
Pakistan gave a befitting reply to the ceasefire violation

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर मंगलवार को फिर से संघर्षविराम उल्लंघन किया जिसका भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के किर्नी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड जवाब दिया। दोनों ओर से सुबह आठ बजे गोलीबारी रोक दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो नवंबर को पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।