Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुर्किना फासो में खनिकों पर हमला, 37 की मौत, 60 घायल - Sabguru News
होम Headlines बुर्किना फासो में खनिकों पर हमला, 37 की मौत, 60 घायल

बुर्किना फासो में खनिकों पर हमला, 37 की मौत, 60 घायल

0
बुर्किना फासो में खनिकों पर हमला, 37 की मौत, 60 घायल

औगादोगु। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कनाडा की एक खनन कंपनी के कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में 37 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गए। यह पिछले पांच साल में सबसे घातक आतंकवादी हमला है।

पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर सैदोउ सानोउ ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुधवार को उन पांच बसों पर घात लगाकर हमला कर दिया जिनमें कनाडाई सेमाफो खनन कंपनी के स्थानीय कर्मी, ठेकेदार और आपूर्तिकर्ता सवार थे। इस हमले में 37 लोगों की मौत हो गई और अन्य 60 घायल हो गए हैं।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना की सुरक्षा में जा रही इन बसों पर घात लगाकर किया गया हमला तापोआ प्रांत स्थित बौंगू सोने के खदान से 40 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

हाल के वर्षों में बुर्किना फासो गंभीर आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है और जिसे रोकने के लिए सेना के जवान तत्पर है।