Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

0
भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1483 – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।
1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हो गई।
1885 – गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
1938 – अमरीकी लेखिका पर्ल बक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1950 – अमरीका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1986 – बांग्लादेश में चार वर्ष के बाद संवैधानिक सरकार का गठन।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद समाप्त।
1989 – जर्मनी के लोगों ने बर्लिन की दीवार को ढहाना शुरु किया।
1991 – भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।
2001 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2005 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2006 – श्रीलंका के कोलंबो में तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गए।
2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हो गया।