Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीराम जन्मभूमि पर न्याय के मंदिर ने दिया सौहार्दपूर्ण समाधान : PM मोदी - Sabguru News
होम Breaking श्रीराम जन्मभूमि पर न्याय के मंदिर ने दिया सौहार्दपूर्ण समाधान : PM मोदी

श्रीराम जन्मभूमि पर न्याय के मंदिर ने दिया सौहार्दपूर्ण समाधान : PM मोदी

0
श्रीराम जन्मभूमि पर न्याय के मंदिर ने दिया सौहार्दपूर्ण समाधान : PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद देशवासियों से शांति, सदभाव एवं एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया है।

मोदी ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सदभाव और एकता बनाए रखें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है। यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है। हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया।

उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया। यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में जन सामान्य के विश्वास को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की हजारों साल पुरानी भाईचारे की भावना के अनुरूप हम 130 करोड़ भारतीयों को शांति और संयम का परिचय देना है। भारत के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की अंतर्निहित भावना का परिचय देना है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने पांच सौ साल से अधिक पुराने अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद में शनिवार को एकमत से ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समूची 2.77 एकड़ विवादित भूमि श्रीराम जन्मभूमि न्यास को सौंपने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में ही उचित स्थान पर पांच एकड़ भूमि देने का निर्णय सुनाया।

यह भी पढें
अयोध्या विवाद पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला देश हित में : दरगाह दीवान
भाग्यशाली हैं लालकृष्ण आडवाणी, राममंदिर का सपना पूरा हुआ
सुप्रीमकोर्ट का फैसला और इतिहास के आईने में अयोध्या विवाद
सुप्रीमकोर्ट का फैसला : अयोध्या में जय श्रीराम, मंदिर वहीं बनेगा
अयोध्या : 500 साल पुराने विवाद में 206 साल बाद फैसला
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने पर भी फैसला जल्द
फैसले से सुन्नी वक्फ बोर्ड संतुष्ट नहीं, निर्मोही अखाड़े ने किया स्वागत