Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्यपाल कोश्यारी ने BJP को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया - Sabguru News
होम Headlines राज्यपाल कोश्यारी ने BJP को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

राज्यपाल कोश्यारी ने BJP को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

0
राज्यपाल कोश्यारी ने BJP को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिनवार को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस से सरकार बनाने के लिए अपनी पार्टी की इच्छा और क्षमता के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा।

राज्य में चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बीतने के बावजूद सरकार बनाने के लिए कोई एक दल या दलों का गठबंधन आगे नहीं आया है।

राजभवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने सरकार के गठन की संभावना का पता लगाने का निर्णय लिया है और सबसे बड़ी पार्टी के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेन्द्र फडणवीस से पूछा कि भाजपा, सरकार बनाने के लिए अपनी इच्छा और क्षमता के बारे में जानकारी दें।