Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला यात्री से छेड़खानी, विमान की आपात लैंडिंग - Sabguru News
होम World Europe/America महिला यात्री से छेड़खानी, विमान की आपात लैंडिंग

महिला यात्री से छेड़खानी, विमान की आपात लैंडिंग

0
महिला यात्री से छेड़खानी, विमान की आपात लैंडिंग

वाशिंगटन। अमरीकी एयर लाइंस की नार्थ कैरोलाइना स्टेट के शार्लेट से साल्ट लेक जा रही उड़ान में एक महिला यात्री से दुराचार की शिकायत पर विमान को बीच मार्ग में तुलसा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 32 साल का अभियुक्त जेम्स कलेटाउन चोलेविंस्की को एफबीआई को सौंप दिया गया।

एफबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त जेम्स ने शार्लेट हवाई अड्डे से अमरीकी एयरलाइन की उड़ान भरते ही बग़ल में बैठी महिला यात्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। जब बात हद से बढ़ गई, तो महिला ने पहले उसे सचेत किया। इसके बावजूद अभियुक्त पीड़ित महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया और अभियुक्त जेम्स की शिकायत चालक दल से कर दी।

महिला और उसकी छोटी बेटी की सीटें बदल दी गईं, लेकिन चालक दल को अभियुक्त का व्यवहार कतई रास नहीं आया। चालक दल के कप्तान ने तत्काल फ़ैसला लिया और समीप के तुलसा हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग करा कर अभियुक्त को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ही विमान अपने बढ़ सका।

अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार चालक दल ने बीच मार्ग में आपात लैंडिंग कराने का जो निर्णय लिया, वह एयरलाइन की नीति सम्मत था। उन्होंने बताया कि पिछले दो तीन सालों में महिलाओं के साथ उड़ान के बीच दुराचार की शिकायतों में वृद्धि हो रही है। साल 2014 में 38 शिकायतें आईं थीं, जो 2017-18 में बढ़ कर 68 हो गईं।