Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने में जताई असमर्थता - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने में जताई असमर्थता

महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने में जताई असमर्थता

0
महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने में जताई असमर्थता
BJP declines invite to form Maharashtra govt
BJP declines invite to form Maharashtra govt

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असमर्थता व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि इस समय हम सरकार नहीं बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर शिव सेना चाहे तो वह महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बना सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और शिव सेना ने महागठबंधन के बैनर तले एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिव सेना हमारे साथ नहीं आना चाहती है और उसने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है।

हमने पहले ही राज्यपाल को बता दिया है कि हम सरकार नहीं बना सकते हैं। अगर शिव सेना कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती है तो हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।