Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दोस्तों के संग करते नजर आये धोनी, वायरल हुई तस्वीर - Sabguru News
होम Sports Cricket दोस्तों के संग करते नजर आये धोनी, वायरल हुई तस्वीर

दोस्तों के संग करते नजर आये धोनी, वायरल हुई तस्वीर

0
दोस्तों के संग करते नजर आये धोनी, वायरल हुई तस्वीर
ms-dhoni-is-enjoying-with-childhood-friends-in-ranchi
ms-dhoni-is-enjoying-with-childhood-friends-in-ranchi
ms-dhoni-is-enjoying-with-childhood-friends-in-ranchi

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी अपना कीमती समय परिवार और दोस्तों संग बिता रहे है। अब हाल ही में धोनी अपने दोस्तों संग मस्ती करते नजर आये। जी हाँ, शनिवार को धोनी फॉर्म हाउस कैलाशपती में अपने बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी का जन्मदिन मनाते दिखे।

इस खास मौके पर धोनी के सभी पुराने दोस्त एकसाथ इकट्ठे हुए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें, धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट के हर प्रारूप से दूर हैं। वे लगातार एक के बाद एक सीरीज से अपना नाम वापस ले रहे है।

वहीं दूसरी तरफ धोनी को लेकर क्रिकेट जगत में तमाम तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग कयास लगा रहें कि धोनी संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। तो कुछ लोगों को मानना है कि धोनी जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे। संन्यास के करियर को लेकर BCCI भी काफी चिंता में है।