Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया वीडियो - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया वीडियो

बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया वीडियो

0
बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर काजोल ने शेयर किया वीडियो
Kajol shared video on the completion of 26 years of Baazigar
Kajol shared video on the completion of 26 years of Baazigar
Kajol shared video on the completion of 26 years of Baazigar

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म बाजीगर के प्रदर्शन के 26 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

शाहरुख खान ,काजोल और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘बाजीगर’ 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुयी थी। फिल्म को प्रदर्शित हुये 26 साल पूरे हो गए हैं। फिल्‍म के 26 साल पूरे होने के मौके पर काजोल ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस बूमरैंग विडियो में काजोल फिल्‍म के मशहूर गाने ‘ये काली काली आंखें’ की धुन पर बाईं आंख को झपकाते नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

Oops! still don’t have black eyes 👀 😋 #26YearsOfBaazigar

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

काजोल ने वीडियो शेयर कर कैप्‍शन दिया, ‘ऊप्‍स! अभी भी आंखें काली नहीं हैं। बाजीगर के 26 साल।’ वीडियो में काजोल ब्‍लैक नेल पेंट्स के साथ ब्‍लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। जैसे ही उन्‍होंने यह वीडियो शेयर किया, फैंस फिल्‍म की टीम को बधाईयां देने लगे और काजोल की भी तारीफें करने लगे कि वह हमेशा की तरह गॉरजस और फ्रेश दिख रही हैं। काजोल अंतिम बार फिल्‍म ‘हेलिकॉप्‍टर ईला’ में नजर आई थीं। अब वह अजय देवगन की ‘तानाजी’ में अहम रोल में दिखाई देंगी।