Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Panipat mard maratha song: मर्द मराठा गाने 1300 डांसर्स ने एक साथ किया परफॉर्म - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Panipat mard maratha song: मर्द मराठा गाने 1300 डांसर्स ने एक साथ किया परफॉर्म

Panipat mard maratha song: मर्द मराठा गाने 1300 डांसर्स ने एक साथ किया परफॉर्म

0
Panipat mard maratha song: मर्द मराठा गाने 1300 डांसर्स ने एक साथ किया परफॉर्म
Panipat mard maratha song release
Panipat mard maratha song release
Panipat mard maratha song release

Panipat mard maratha song release : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और संजय दत्त की आने वाली फिल्म पानीपत (Panipat) का पहला गाना मर्द मराठा (mard maratha) रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर गाने को जमकर पसंद किया जा रहा है।

बता दें गाने को आवाज अजय -अतुल, सुदेश भोसले, कुणाल गंजवाला, स्वप्निल बंदोदकर, पद्मनाभ गायकवाड़, प्रियंका बर्वे ने दी है। वहीं गीतकार जावेद अख्तर और संगीतकार अजय अतुल है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें 1300 डांसर्स ने एकसाथ परफॉर्म किया है। इस गाने को शूट करने में 13 दिनों का समय लगा।

आगे बता दें, इस फिल्म में संजय दत्त का रोल अहमद शाह अब्दाली का है जो कि काफी मजबूत किरदार है। फिल्म में संजय दत्त के लुक की काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में कृति सेनन ने सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई जाएगी जिसमें संजय दत्त अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर सदाशिवराव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे।