Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति कोविन्द से मुलाकात की - Sabguru News
होम Breaking प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति कोविन्द से मुलाकात की

प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति कोविन्द से मुलाकात की

0
प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति कोविन्द से मुलाकात की
Prince Charles met President Ram Nath Kovind
Prince Charles met President Ram Nath Kovind
Prince Charles met President Ram Nath Kovind

नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आये ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मुलाकात की।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रिंस चार्ल्स का भव्य स्वागत किया और राष्ट्रमंडल देशों का प्रमुख चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रमंडल को एक महत्वपूर्ण समूह मानता है जो छोटे एवं विकासशील देशों के अलावा अन्य देशों की आवाज को सुनता है और उनकी चिन्ता को समझता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ब्रिटेन लम्बे समय से एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दोनों देश ऐतिहासिक रुप से जुड़े हैं और कानून व्यवस्था के साथ बहुविद सांस्कृतिक समाज का सम्मान करते हैं।

राष्ट्रपति ने दोनों देशों को विश्व का सबसे प्रमुख लोकतांत्रिक देश बताते हुए कहा कि दोनों देशों को विश्व की चुनौतियों का कारगर ढंग से समाधान करना है।

प्रिंस ऑफ वेल्स ने राष्ट्रपति भवन के हर्बल गार्डेन में चम्पा का पौधा लगाया और वहां लगे औषधीय पौधों का मुआयना किया और आयुर्वेदिक चिकित्सा में दिलचस्पी दिखायी। कोविंद ने प्रिंस ऑफ वेल्स को आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य में मदद देने के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रैल 2018 की यात्रा के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फाउंडेशन और इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद ने एक करार पर हस्ताक्षर किया था जिससे तहत अवसाद, चिन्ता आदि रोगों पर शोध कार्य चल रहा है।