Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJYM vehicle rally held today - Sabguru News
होम Breaking भाजयुमो की वाहन रैली आज, ओटाराम देवासी ने ये किया

भाजयुमो की वाहन रैली आज, ओटाराम देवासी ने ये किया

0
भाजयुमो की वाहन रैली आज, ओटाराम देवासी ने ये किया
सिरोही में जनसंपर्क पर निकले ओटाराम देवासी।
सिरोही में जनसंपर्क पर निकले ओटाराम देवासी।
सिरोही में जनसंपर्क पर निकले ओटाराम देवासी।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। नगर निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को प्रचार बंद होने से पहले भाजयुमो सिरोही में वाहन रैली निकालेगी।


जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने बताया कि सवेरे दस बजे राम झरोखा से ये रैली शुरू होगी। इसमें जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, संगठन प्रभारी जालमसिंह रावलोत, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी, प्रधान प्रज्ञा कुंवर, विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष तारा भंडारी, रक्षा भंडारी, लुम्बाराम चौधरी, गणपतसिंह राठौड़, विरेन्द्र एम चौहान, महिलपाल चारण आदि उपस्थित रहेंगे।

manu mewada

इससे पहले बुधवार को जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, ओटाराम देवासी, जालमसिंह रावलोत और सिरोही नगर प्रभारी महेन्द्रसिंह ने सिरोही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में भाजपा प्रत्याशी के लिए वार्ड में जनसंपर्क किया। देर रात तक चले जनसंपर्क कार्यक्रम मे उन्होंने वार्ड संख्या 6 समेत कई वार्डों में जनसंपर्क किया।

इधर, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के साथ महिला मोर्चा ने भी सिरोही शहर के अंदरूनी वार्डों में घूम-घूमकर पैदल जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशियों के लिए लोगों को समर्थन मांगा।