Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp have challange to regain its position - Sabguru News
होम Breaking सिरोही में फिर बोर्ड बनाने में भाजपा को जोर, जानिए कितने वार्डों में क्या हैं हालात

सिरोही में फिर बोर्ड बनाने में भाजपा को जोर, जानिए कितने वार्डों में क्या हैं हालात

0
सिरोही में फिर बोर्ड बनाने में भाजपा को जोर, जानिए कितने वार्डों में क्या हैं हालात
सिरोही में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए निकली जिला प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।
सिरोही में वार्ड संख्या दो के कांग्रेस प्रत्याशी के संग चुनाव प्रचार में पहुंचे विधायक संयम लोढ़ा और शहर के मौजीज लोग।
सिरोही में वार्ड संख्या दो के कांग्रेस प्रत्याशी के संग चुनाव प्रचार में पहुंचे विधायक संयम लोढ़ा और शहर के मौजीज लोग।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अपने बोर्ड के भ्रष्टाचार के कई आरोपों के साथ इस बार सिरोही में भाजपा फिर से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस से एसोसिएट स्थानीय निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस इन कथित भ्रष्टाचारों और दस महीने के कामों के साथ पूरी तरह आक्रामक है।

कांग्रेस ने चौराहों पर भाजपा बोर्ड के दौरान हुई अनियमितताओं की पूरी सूचि टांग दी है। सरजावा दरवाजे पर हुई कांग्रेस की सभा में भाजपा को भाटा (पत्थर) खोर भी बता दिया गया।
जिस भाजपा ने पिछले नगर परिषद चुनावों में स्थानीय प्रभारी गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सरजावा दरवाजे पर भरी दुपहरी में चुनाव पूर्व सभा कर दी थी, वो इस न तो पोस्टर पर लिखे आरोपों और न ही किसी मंच पर स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस को जवाब दे पा रही है।

manu mewada

जो हाल पिछले चुनावों में कांग्रेस का था उससे स्थिति से इस बार भाजपा को गुजरना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं के जोर देने पर भी स्थानीय नेतृत्व सभा नहीं कर पाया। बड़े नेताओं का ध्यान उन्हीं वार्डों तक सीमित रहा जहां पर प्रमुख लोग थे। नए उम्मीदवार तो उनकी प्राथमिकता से कोसों दूर रहे।

कांग्रेस में जहां संयम लोढ़ा की वार्डों में जनसंपर्क के लिए मांग रही तो भाजपा में जिला प्रमुख और महिला मोर्चा के जनसंपर्क के लिए लालायित रहे। भाजयुमो ने वाहन रैली निकाली। बड़े नेताओं ने अपनी भूमिका सिर्फ वीआईपी केंडीडेट्स पर ही निर्भर रखी। टिकिट वितरण में हुई गड़बड़ी से नाराजगी के कारण प्रत्याशियों में भी बड़े नेताओं के प्रति लालसा नहीं दिखी।
सिरोही में कांग्रेस 15 वार्डों में भाजपा को तो भाजपा 10 पर कांग्रेस को सीधे टक्कर देती नजर आ रही है। दस वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बागी दोनों पार्टी प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा के खिलाफ भाजपा के ही बागी भाजपा पर ज्यादा भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

भाजपा के अंदरूनी सर्वे में भी उसे अपने पांच साल के कार्यकाल का भुगतान करने की स्थिति सामने आ रही है। उन्हें 15 वार्डों में कांग्रेस, 12 में भाजपा और आठ में निर्दलीय भारी लग रहे हैं वहा जान फूंक दी है। वहीं कांग्रेस का आंतरिक सर्वे में कांग्रेस 17-22, भाजपा को 8-10 वार्ड और निर्दलीयों की स्थिति 4-7 वार्डों में मजबूत मान रही है। वो अपनी कम्जोरी को दूर करने मे लग गई है।

प्रमुख राजनीतिक दलों का ध्यान फिलहाल निर्दलीयों के बीच भाजपा और कांग्रेस को जिन वार्डों में केंडीडेट नहीं मिले और उन्होंने सिर्फ नाक बचाने के लिए अपने केंडीडेट उतारे हैं वहां पर भी निर्दलीय भारी हैं। इस पर भी कोढ़ में खाज ये कि भाजपा के जो बागी भारी पड़ रहे हैं उन्हें टिकिट से वंचित करने के पीछे यह वजह बताई गई कि वो स्थानीय विधायक के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। ऐसे में ये निर्दलीय इस अपमान का प्रतिकार के लिए भी लालायित हैं।

सिरोही में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए निकली जिला प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।
सिरोही में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए निकली जिला प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष।

विधायक संयम लोढ़ा ने खुली सभा में भाजपा पर हार की संभावनाओं के डर से अपने ही निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का आरोप लगाया था। उन्होंने ऐसे निर्दलीयों के जीतने पर बोर्ड बनाने के लिए मुंह फाडऩे का आरोप भी लगाया था। फिलहाल पूरी रात बाकी है और तीन-चार सीटें इधर-उधर होने की संभावनाओं से अब भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

-ये हो सकते हैं सभापति के दावेदार

ये इत्तेफाक है कि इस बार सभापति की सीट सामान्य है। कांग्रेस में सभापति पद के दावेदारों में सहमति के लिए विधायक संयम लोढ़ा की राय अहम रहेगी तो भाजपा में जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, ओटाराम देवासी, लुम्बाराम चौधरी के माध्यम से देवजी पटेल के बीच रसाकशी की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकती है।

सिरोही में गुरुवार को निकाली गई भाजयुमो की वाहन रैली।
सिरोही में गुरुवार को निकाली गई भाजयुमो की वाहन रैली।

सभापति पद के कांग्रेस और भाजपा के प्रमुख दावेदारों में से चार अकेले सिरोही की एक ही कॉलोनी शांति नगर से हैं। इनमें से महेन्द्र मेवाड़ा लगातार दो बार से पार्षद बन रहे हैं और तीसरी बार भी बेहतर स्थिति में बताए जा रहे हैं। जितेन्द्र ऐरन नगर अध्यक्ष हैं और अखिलेश मोदी 1999 में चुनाव लड चुके हैं, लेकिन वर्तमान में सबसे कड़ा मुकाबला इन दोनों के वार्ड में है। भाजपा के सुनील व्यास भी शांति नगर से ही हैं।
इनके अलावा भाजपा में विरेन्द्र सिंह चौहान, अशोक पुरोहित, सुरेश सगरवंशी, गीता पुरोहित, शंकरसिंह परिहार भी सभापति पद की प्रमुख दावेदार माने जा रहे  हैं। शहर के दूसरे सबसे संघर्ष वाले वार्ड संख्या 20 के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश्वर पुरोहित भी शामिल हैं। ईश्वरसिंह डाबी और जितेंद्र सिंघी लगातार पार्षद  हैं।