Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Muncipal election made laboratory of student poilitics - Sabguru News
होम Breaking निकाय चुनाव हुआ ऐसा प्रयोग जो देगा दूरगामी परिणाम

निकाय चुनाव हुआ ऐसा प्रयोग जो देगा दूरगामी परिणाम

0
निकाय चुनाव हुआ ऐसा प्रयोग जो देगा दूरगामी परिणाम


सबगुरु न्यूज-सिरोही। इस निकाय चुनाव की प्रत्याशियों की सूची पर नजर डालने पर यह सामान्य जरूर लगेगी, लेकिन इसके कांग्रेस की सूची सबसे ज्यादा असामान्य है।

सिरोही में कांग्रेस की सूची पर नजर डालें तो उसने वो काम कर दिया है जो भाजपा के मठाधीश नेता इतने लम्बे अर्से से सोच नहीं पाए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपनी छात्र विंग एनएसयूआई के पांच और भाजपा की छात्र ईकाई एबीवीपी के भी एक पूर्व छात्र का टिकिट दिया है।

manu mewada

-दोहरा फायदा
कांग्रेस ने जो कदम उठाया है इसके पीछे की मंशा चुनाव मैदान में दिख रही है। एनएसयूआई के वर्तमान और पूर्व तथा एबीवीपी के भी पूर्व कार्यकर्ता चुनाव मैदान में पूरी तरह से जुट गए हैं। जिस मजबूती से ये चुनाव लड रहे हैं और जीत गए तो यह तय है कि सिरोही में कांग्रेस में छात्रों का राजनीतिक फायदा नजर आने लगेगा। इस तरह कांग्रेस अपनी छात्र विंग मजबूत करने के साथ 35 वार्डों में युवा जोश फूंक चुकी है। भाजपा ने एक टिकिट एबीवीपी को दिया है।


-ये युवा नेता ठोक रहे हैं खम
एनएसयूआई से जुड़े राहुल माली को वार्ड संख्या 11 से भाजपा के धुरंधर के सामने उतारा है। इसी तरह ज्योति तोलानी के रूप वार्ड 12 में महिला महाविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष को टिकिट दिया है। वार्ड संख्या 26 से दिव्या आर्य, वार्ड संख्या 22 से तेजाराम, वार्ड संख्या 23 से भरतकुमार और वार्ड संख्या 30 के प्रकाश मेघवाल एनएसयूआई से जुड़े हुए हैं। एबीवीपी के पूर्व सदस्य मनोज पुरोहित को वार्ड संख्या 19 से टिकिट दिया है। भाजपा ने एबीवीपी से छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल माली को वार्ड संख्या 10 से टिकिट दिया है। मौका मिला तो सिरोही नगर परिषद युवाओं से सजने वाली है।

related news…

सिरोही में फिर बोर्ड बनाने में भाजपा को जोर, जानिए कितने वार्डों में क्या हैं हालात