Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Akshay Kumar to co produce Telugu film bhaagamathie hindi - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood तेलगू फिल्म भागमती का रीमेक बनाएंगे अक्षय कुमार

तेलगू फिल्म भागमती का रीमेक बनाएंगे अक्षय कुमार

0
तेलगू फिल्म भागमती का रीमेक बनाएंगे अक्षय कुमार
Akshay Kumar to co produce Telugu film bhaagamathie hindi remake
Akshay Kumar to co produce Telugu film bhaagamathie hindi remake
Akshay Kumar to co produce Telugu film bhaagamathie hindi remake

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘भागमती’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार सुपरहिट तेलुगू फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। अक्षय, विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर फ़िल्म का सह-निर्माण करेंगे।

कहा जा रहा है कि फिल्म में लीड रोल्स के लिए भूमि पेडनेकर और आर माधवन को फाइनल कर लिया गया है। फिल्म का निर्देशन जी अशोक ही करेंगे, जिन्होंने मूल फिल्म को निर्देशित किया था। अक्षय के फिल्म में कैमियो करने की भी चर्चा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रदर्शित भागमती हॉरर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने फीमेल लीड रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी का किरदार चंचला नाम की आईएएस अधिकारी का था, जो एक आत्मा के शिकंजे में फंस जाती है। कहानी में ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिन्हें जानकर दर्शक हैरान रह जाएंगे।