Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिरोजाबाद में जवान बेटी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पिता - Sabguru News
होम Breaking फिरोजाबाद में जवान बेटी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पिता

फिरोजाबाद में जवान बेटी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पिता

0
फिरोजाबाद में जवान बेटी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पिता

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी जवान बेटी की हत्या कर दी और बाद में थाने पर खुद ही सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि सलेमपुर खुटियाना निवासी हरवंश की पुत्री पूजा के एक युवक से प्रेम सम्बंध थे। हरवंश को पता बेटी के प्रेम संबंध का पता चलने पर उसने उसे समझाया। लेकिन वह नही मानी। परेशान होकर हरवंश ने पूजा की शादी करने का मन बना लिया, लेकिन पूजा ने इंकार कर रही थी। पिता के मना करने पर वह प्रेमी से मिलती रही।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हरवंश की पत्नी अपने पुत्रों के यहां गई थी। घर पर हरवंश और उसकी पुत्री पूजा मौजूद थे। आरोप है कि हरवंष ने पुत्री के सो जाने पर पहले उसे करंट लगाया और अचेत होने पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

पुत्री की हत्या के बाद वह सुबह थाने गया और बेटी की हत्या करने की पुलिस को जानकारी दी।कुमार ने बताया कि हत्यारोपी हरवंश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।