Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Arun ojha present nomination form for chairman - Sabguru News
होम Breaking सिरोही में ये होंगे भाजपा सभापति पद की दावेदार

सिरोही में ये होंगे भाजपा सभापति पद की दावेदार

0
सिरोही में ये होंगे भाजपा सभापति पद की दावेदार
सिरोही में रिटर्निंग अधिकारि के समक्ष नामांकन भरते भाजपा के सभापति पद के प्रत्याशी अरुण ओझा।
सिरोही में रिटर्निंग अधिकारि के समक्ष नामांकन भरते भाजपा के सभापति पद के प्रत्याशी अरुण ओझा।
सिरोही में रिटर्निंग अधिकारि के समक्ष नामांकन भरते भाजपा के सभापति पद के प्रत्याशी अरुण ओझा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। नगर परिषद के सभापति पद के दावेदार के रूप में भाजपा ने अरुण ओझा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा की सिरोही नगर के चुनाव संयोजक लुम्बाराम चौधरी, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह के साथ अरुण ओझा रिटर्नींग अधिकारी हंसमुख कुमार को नामांकन प्रस्तुत किया।

उनके साथ भाजपा पार्षद मगन मीणा, सुरेश सगरवंशी, गीता पुरोहित, मणि देवी, हन्जा देवी, प्रवीण राठौड़ के अलावा पूर्व सभापति ताराराम माली, एडवोकेट वीरेंद्र एम चौहान आदि भी पहुंचे।

-तो नेता प्रतिपक्ष का मिलेगा इनाम
कांग्रेस ने पिछ्ली बार हार सामने होते हुए भी पार्टी के लिये अपने को कुर्बान करने वाले मनु मेवाड़ा को इस बार सभापति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बार भाजपा की स्थिति 2014 की कांग्रेस जैसी है।

भाजपा के पास 35 में से 9 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस अपने 22 के साथ 4 निर्दलीयों का समर्थन है। ऐसे में कोई चमत्कार नहीं हो तो मनु मेवाड़ा का सभापति बनना निश्चित है। तो ऐसे में भाजपा सभापति पद के दावेदार अरुण ओझा को ही नेता प्रतिपक्ष बनाकर रिटर्न गिफ्ट देगी।