Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर डिफेंस पैनल में शामिल - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर डिफेंस पैनल में शामिल

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर डिफेंस पैनल में शामिल

0
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर डिफेंस पैनल में शामिल
bjp-mp-pragya-singh-thakur-got-a-place-in-the-committee-of-defence ministry
bjp-mp-pragya-singh-thakur-got-a-place-in-the-committee-of-defence ministry
bjp-mp-pragya-singh-thakur-got-a-place-in-the-committee-of-defence ministry

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संसद के डिफेंस पैनल में शामिल किया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कर रहे हैं। बता दें, साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था।

राजनाथ सिंह की की संसदीय समिति में 21 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस समिति में विपक्ष को भी जगह दी गई है। विपक्षी सांसदों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं।

बयानों से विवादों में रही प्रज्ञा
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा नेताओं पर विपक्षी दल के सदस्य मारक शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि एक संन्यासी ने उनसे ऐसा कहा है कि बीजेपी नेताओं की असमय मृत्यु की वजह विपक्षी दलों द्वारा मारक शक्ति का प्रयोग है। वैसे बताते चले कि प्रज्ञा ठाकुर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए में अंडर ट्रायल हैं।