Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashwini neeraj becomes first Asian to win Mr. Grand International competition - Sabguru News
होम Entertainment Mr. Grand International competition जीतने वाले पहले एशियाई बने अश्विनी

Mr. Grand International competition जीतने वाले पहले एशियाई बने अश्विनी

0
Mr. Grand International competition जीतने वाले पहले एशियाई बने अश्विनी
Ashwini neeraj becomes first Asian to win Mr. Grand International competition
Ashwini neeraj becomes first Asian to win Mr. Grand International competition
Ashwini neeraj becomes first Asian to win Mr. Grand International competition

नई दिल्ली। भारत के अश्विनी नीरज ब्राजील के नोवो हैम्बर्गो में मिस्टर ग्रैंड इंटरनेशनल 2019 प्रतियोगिता जीतने वाले पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। अश्विनी नीरज ने यह खिताब जीतने के बाद बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का विशेष पुरस्कार भी जीत लिया।

उन्होंने पुरस्कार जीतने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाला पहला एशियाई व्यक्ति बनकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

अश्विनी नीरज ने कहा, “मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से विश्व के विभिन्न लोगों से मिलना एक खूबसूरत अनुभव रहा। मैं और अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता। यह सब महान जिम्मेदारी के साथ आया है क्योंकि ऐसे समय में पूरे देश की नजर आप पर होती है और आपको अपने देश को गौरवान्वित करने का अवसर मिलता है।” इससे पहले 2018 में अश्विनी ने वार्षिक रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता जीती थी।