Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajay Devgn gets irritated when Kajol talks more - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood काजोल के ज्यादा बात करने पर इरिटेट हो जाता है ये एक्टर

काजोल के ज्यादा बात करने पर इरिटेट हो जाता है ये एक्टर

0
काजोल के ज्यादा बात करने पर इरिटेट हो जाता है ये एक्टर
Ajay Devgan gets irritated when Kajol talks more
Ajay Devgan gets irritated when Kajol talks more
Ajay Devgn gets irritated when Kajol talks more

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि वह अपनी पत्नी काजोल के अधिक बात करने से इरिटेट होते हैं। अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक है। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच अभी भी प्यार काफी गहरा है।

दोनों ही एक दूसरे की सकारात्मक और नकारात्मक चीजों को स्वीकार करते हैं। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि आखिर उनको काजोल की कौन सी बात पसंद नहीं है। अजय ने काजोल की वो बात भी बताई जो उन्हें ज्यादा इरिटेट करती है।

अजय देवगन ने बताया कि काजोल को हद से ज्यादा बातें करना उन्हें इरिटेट करता है। उन्होंने ये भी बताया कि जब काजोल ज्यादा बात नहीं करती है, तब वो इसे मिस भी काफी करते हैं। उन्होंने कहा, “काजोल सेट पर काफी बातें करती है। जब भी आप उन्हें कॉन्सन्ट्रेट करने को कहेंगे, वो उस दौरान कुछ और कर रही होंगी। मैं उनके ज्यादा बोलने को लेकर शिकायत करता रहता हूं लेकिन जब वो चुप हो जाती हैं तो मैं उनसे पूछता भी हूं कि क्या हुआ। इसलिए मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता।”

अजय देवगन ने कहा कि काजोल के साथ काम करना उनके लिए हमेशा से कंफर्टेबल रहता है। सब जानते हैं कि वो एक शानदार कलाकार है। एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। वो मेरी पत्नी है और वो मुझे ज्यादा कंफर्टेबल होने देती है। अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म ‘तानाजी’ में काजोल के साथ नजर आयेंगे।