Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को इस्तीफा दे देना चाहिए : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को इस्तीफा दे देना चाहिए : अशोक गहलोत

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को इस्तीफा दे देना चाहिए : अशोक गहलोत

0
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को इस्तीफा दे देना चाहिए : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जिस तरह अचानक मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई वह अनैतिक है, इसके लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

गहलोत ने आज महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम पर ट्विट करते हुए कहा कि जिस तरह राज्यपाल कोश्वारी ने भाजपा से मिली भगत करके फड़नवीस को राकांपा के विधायकों के हस्ताक्षरों की पुष्टि किए बिना शपथ दिला दी उसके लिए कोश्यारी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोश्यारी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ वह छिपकर करने की क्या आवश्यकता थी, इस प्रकार अचानक राष्ट्रपति शासन का हटना और इस प्रकार शपथ दिलाना कौनसी नैतिकता है? ये लोग देश में लोकतंत्र को किस दिशा में ले जा रहे हैं? समय आने पर देशवासी इसका जवाब देंगे और बीजेपी को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस माहौल में फड़णवीस मुख्यमंत्री के रूप में कामयाब हो पाएंगे, इसमें संदेह है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपराधबाेध से ग्रस्त होकर शपथ ली है, वे सुशासन दे पाएंगे इसमें संदेह है। इसका नुकसान महाराष्ट्र की जनता को ही होगा।