Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP leads the tribals by advancing says pm modi - Sabguru News
होम Breaking BJP ने आदिवासियों को सम्मान देकर आगे बढ़ाया : PM मोदी

BJP ने आदिवासियों को सम्मान देकर आगे बढ़ाया : PM मोदी

0
BJP ने आदिवासियों को सम्मान देकर आगे बढ़ाया : PM मोदी
BJP leads the tribals by advancing says pm modi
BJP leads the tribals by advancing says pm modi
BJP leads the tribals by advancing says pm modi

गुमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों ने ही आदिवासियों को सम्मान देकर आगे बढ़ाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने यहां फुग्‍गू पक्‍का हवाई अड्डा मैदान में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने आदिवासियों को सम्मान देकर आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि रांची में भगवान बिरसा मुंडा के लिए भव्‍य संग्रहालय बनाया जा रहा है। आदिवासियों के गौरवपूर्ण इतिहास जिन-जिन क्षेत्रों से जुड़े हैं, सरकार उस पर काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि वनवास के दौरान भगवान राम को आदिवासियों ने ही रास्‍ता दिखाया था। राम ने 14 साल के वनवास का समय आदिवासियों के बीच ही गुजारा था। बताया जाता है कि वनवास के दौरान गुमला के पास ही भगवान राम ठहरे थे। यहां अंजनधाम में उनके प्रिय हनुमान का वास होता था।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 50 वन उपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के दायरे में लाया है। आदिवासियों को पहले जो ठग रहे थे उनकी दुकानें बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों को जमीन के पट्टे देने पर भी काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए एकलव्‍य मॉडल स्‍कूल का काम पूरे देश में चल रहा है। अब भाजपा की सरकार ने तय किया है कि देश के हर प्रखंड में एक एकलव्‍य स्‍कूल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए 46 एकलव्‍य स्‍कूल स्‍वीकृत हुए हैं। यहां केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि उनके कौशल का विकास भी किया जाएगा। आदिवासी बच्‍चे भी अब गर्व से सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2024 तक हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे आदिवासी समाज को काफी लाभ होगा। सरकार किसानों के साथ-साथ जंगलों में रहने वाले आदिवासियों का जीवन स्तर बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही जनजातीय समाज के लिए केंद्र में अलग मंत्रालय का गठन किया गया।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक व्यवस्थाओं में भी आदिवासी समाज को स्थान दिया। इस संदर्भ में सिमोन उरांव और अशोक भगत को पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास में पिछड़ रहे जिलों को आकांक्षी जिलों में शामिल कर यहां विकास किया है। सबके जीवन को आसान बनाना भाजपा का लक्ष्य है। किसी के साथ भेदभाव नहीं और वोट बैंक की राजनीति नहीं, सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में हर गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिल रहा है, जिन्हें अभी नहीं मिला है उस पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में जब आजादी के 75 साल पूरे होंगे तो कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिनके अपने पक्के के मकान न हो। उन्होंने कहा कि पहले आदिवासी गरीब का हक मारा जाता था लेकिन उनकी सरकार ने सीधे उनके खाते में राशि भेजने की सुविधा दी है। बिचौलियों का नामो-निशान मिटा दिया गया है।

मोदी ने कहा, “पहले की सरकार के पुराने ढर्रे के मकान को हटाकर हमने बिजली-पानी सबकी चिंता की। घरों का आकार भी बढ़ाया है। अब आपकी जरूरत के हिसाब से आप खुद अपना घर बना रहे हैं। यहां के लोगों के लिए हमने तय किया कि अपने पसंद के हिसाब से आप घर बनाएं, सरकार बीच में नहीं आएगी। रांची और दिल्‍ली दोनों जगह डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आपकी पूरी चिंता की है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुमला के जंगल में रहने वाले आदिवासी को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उज्‍ज्वला योजना के तहत सबको गैस चूल्‍हा और सिलेडर भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण बड़ी संख्‍या में लोग गुमला से पलायन कर गए लेकिन झारखंड की भाजपा सरकार ने बहुत ईमानदारी से काम किया है। पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारें सिर्फ राजनीति करती थी। नक्‍सलवाद को लेकर उनकी नीति और नीयत साफ नहीं थी। वहीं भाजपा सरकार ने भटके नौजवानों को मुख्‍य धारा में वापस लाने के लिए काफी काम किए हैं।

इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो आदिवासी क्षेत्रों के विकास की नीतियां बनाई गईं। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक राज करने वाले लोगों ने जनजातीय लोगों को छला, आदिवासी क्षेत्रों का शोषण और दोहन किया लेकिन इन भोले-भाले लोगों को अधिकार कैसे मिले, इसकी न कभी चिंता की और न ही नीतियां बनाईं।

मुंडा ने कहा, “विश्व में भारत की सशक्त पहचान बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त एवं समृद्ध भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए गुमला जैसे उन क्षेत्रों को चुना है, जहां हम जैसे लोग रहते हैं।”