Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
aaj ka rashifal aur panchang 26 november 2019 hindi - Sabguru News
होम Astrology आज का राशिफल और पंचांग का अनोखा मेल बदलेगा आपका जीवन

आज का राशिफल और पंचांग का अनोखा मेल बदलेगा आपका जीवन

0
आज का राशिफल और पंचांग का अनोखा मेल बदलेगा आपका जीवन
aaj-ka-rashifal-aur-panchang
aaj-ka-rashifal-aur-panchang
aaj-ka-rashifal-aur-panchang

मेष राशि : आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी।

वृषभ राशि : आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप में लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है।

मिथुन राशि : आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

कर्क राशि : आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे।

सिंह राशि : आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अ’छा रहेगा।

कन्या राशि : आज ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला राशि : आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं।

वृश्चिक राशि : आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें आज आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इ’छा-शक्ति की कमी है।

कुम्भ राशि : आज कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि : आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। विरोधी सिर उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

आज का पंचांग 26 नवम्बर, 2019

————————-
तिथि अमावस्या 20.38 तक
नक्षत्र विशाखा 9.23 तक
करण चतुष्पद, 9.37 तक
नाग, 20.38 तक
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
योग अतिगंड 20.50 तक
सूर्योदय 06.52
सूर्यास्त 17.24
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 14.46 से 16.05
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11.47 – 12.29