Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
श्रीगंगानगर में ईंट भट्टे पर काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप - Sabguru News
होम Latest news श्रीगंगानगर में ईंट भट्टे पर काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप

श्रीगंगानगर में ईंट भट्टे पर काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप

0
श्रीगंगानगर में ईंट भट्टे पर काम करने वाली किशोरी से गैंगरेप

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित किशोरी के साथ उसका चाचा थाने पहुंचा। उसने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि किशोरी उसके साथ नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर काम करती है।

24 नवंबर की दोपहर को शौच करने के लिए पास के खेत में गई थी। इसी दौरान होटल पर काम करने वाला युवक राजू अपने दोस्त विनोद को लेकर आया। दोनों किशोरी को जबरन सूने स्थान पर ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार किसी तरह उनसे छूटकर किशोरी घर पहुंची तब उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने धारा 376-डी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पीड़ित किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। राजू और विनोद फरार हो गए हैं।