Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ISRO successfully launches Cartosat 3 and 13 US satellites - Sabguru News
होम Breaking इसरो ने सफलता पूर्वक लॉन्च किया Cartosat 3 और 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स

इसरो ने सफलता पूर्वक लॉन्च किया Cartosat 3 और 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स

0
इसरो ने सफलता पूर्वक लॉन्च किया Cartosat 3 और 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स
ISRO successfully launches Cartosat 3 and 13 US satellites
ISRO successfully launches Cartosat 3 and 13 US satellites
ISRO successfully launches Cartosat 3 and 13 US satellites

श्रीहरिकाेटा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organization – ISRO) ने 27 नवंबर की सुबह 9.28 बजे सैटेलाइट कार्टोसैट-3 (Cartosat-3) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इसरो ने यह सैटेलाइट देश की सुरक्षा और विकास के लिए तैयार किया है। इसके जरिये अब भारतीय सेनाएं पाकिस्तान की नापाक हरकत और उनकी आतंकी गतिविधियों पर नजर रख पाएंगी। यही नहीं जरूरत पड़ने पर इस सैटेलाइट की मदद से सर्जिकल या एयर स्ट्राइक भी कर पाएंगी।

इसके साथ ही 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के बाद इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने कहा कि मैं काफी खुश हूं क्योंकि पीएसएलवी-सी47 ने कार्टोसैट-3 और 13 अमेरिकी सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह सबसे ताकतवर कैमरे वाला नागरिक उपग्रह है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने भी बताया कि अब हम मार्च तक 13 उपग्रह और छोड़ेंगे। हमारा यह लक्ष्य है।

आपको जानकारी में बता दें, कार्टोसैट सीरीज का यह 9वां सैटलाइट है, जिसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। पीएसएलवी कार्टोसैट-3 को 509 किलोमीटर के पोलर सन-सिन्क्रनस ऑर्बिट में और अमेरिकी सैटलाइट्स को लॉन्च के 27 मिनट बाद ही प्रक्षेपित करेगा।