Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jacques kallis shaved half of his beard and moustache - Sabguru News
होम Sports Cricket जैक कैलिस आधी शेव में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिये

जैक कैलिस आधी शेव में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिये

0
जैक कैलिस आधी शेव में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिये
Jacques kallis shaved half of his beard and moustache
Jacques kallis shaved half of his beard and moustache
Jacques kallis shaved half of his beard and moustache

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर्स और फिल्म स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। अब इन दिनों साउथ अफ्रीका के पूर्व द‍िग्‍गज क्र‍िकेटर जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) चर्चा में बने हुए है। कैलिस एक अजीबोगरीब स्थिति में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में कैलिस आधी दाढ़ी में नजर आ रही है। कैलिस ने सोशल मीडिया पर खुद यह तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान रह गया, लेकिन इसके पीछे की वजह कोई और है। दरअसल, कैलिस ने ‘सेव द राइनो’ (Save Rhinos) चैलेंज स्वीकार किया है। साउथ अफ्रीका में चलाए जा रहे इस चैलेंज को स्वीकार करने के बाद आपको अपने चेहरे और सीने पर आधी शेव करनी होती है। यह एक संस्था है, जो जानवरों को बचाने के लिए काम भी कर रही है।

बता दें, महान ऑलराउंडरों में शुमार कैलिस टेस्ट और वनडे, दोनों में 10 हजार रन और 250 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। कैलिस के नाम 45 टेस्ट शतक दर्ज हैं, उनसे ज्यादा शतक केवल सचिन तेंडुलकर (51 टेस्ट सेंचुरी) ने ही जड़े हैं।