Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में कांग्रेस ने केन्द्र की नीतियों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान में कांग्रेस ने केन्द्र की नीतियों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

राजस्थान में कांग्रेस ने केन्द्र की नीतियों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

0
राजस्थान में कांग्रेस ने केन्द्र की नीतियों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

जयपुर। राजस्थान में केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी जयपुर में पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सहप्रभारी विवेक बंसल, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरु हुआ जो सिविल लाइंस फाटक पहुंचा जहां सभा हुई जिसमें गहलोत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक समय पूरे देश में इंदिरा गांधी की आंधी चली थी। कब जनता का मूड बदल जाए, पता नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ मीडिया आज दवाब में हैं। बिना मीडिया के लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता है।

इस मौके पांडे ने कहा कि जयपुर का संदेश पूरे देश में जाएगा। केन्द्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी दी जायेगी। चौदह दिसम्बर को नई दिल्ली में हुंकार भरी जाएगी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे।