Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर के सेवा सदन में सोनोग्राफी मशीन का उदघाटन रविवार को - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर के सेवा सदन में सोनोग्राफी मशीन का उदघाटन रविवार को

जयपुर के सेवा सदन में सोनोग्राफी मशीन का उदघाटन रविवार को

0
जयपुर के सेवा सदन में सोनोग्राफी मशीन का उदघाटन रविवार को

जयपुर। समाज के अभावग्रस्त, निर्धन, वंचित, उपेक्षित, पीड़ित बन्धुओं की सेवार्थ कार्य कर रही अखिल भारतीय संस्था सेवा भारती की ओर से सेवा सदन में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

संस्था के मीडिया प्रभारी अनिल शुक्ला ने बताया कि सेवा भारती पूरे भारत वर्ष में 1 लाख 80 हजार से अधिक सेवा कार्य संचालित कर रही है। सेवा भारती समिति राजस्थान के सहकार मार्ग स्थित सेवा सदन में पिछले 2 साल से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श केन्द्र चल रहा हैं। इसमें सेवा बस्ती एवं सामान्य बस्ती के लोगों को रियायती दरों पर 192 तरह की जांच व परामर्श सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

रविवार से सेवा सदन परिसर में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा भी मिलने लगेगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम्श्री डॉ. अशोक पानगड़िया तथा मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गादास होंगे। अध्यक्षता पूर्व चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ करेंगे।