Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत ने किया भगवान गोविंद देव मंदिर की वेबसाईट का शुभारंभ - Sabguru News
होम Headlines अशोक गहलोत ने किया भगवान गोविंद देव मंदिर की वेबसाईट का शुभारंभ

अशोक गहलोत ने किया भगवान गोविंद देव मंदिर की वेबसाईट का शुभारंभ

0
अशोक गहलोत ने किया भगवान गोविंद देव मंदिर की वेबसाईट का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां भगवान गोविन्द देव के मंदिर की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गहलोत ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके गर्म वस्त्रों का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान गोविंद देव हमारे आराध्य देव माने जाते है और यहां आकर मन को खुशी मिलती है। यहां दर्शन के लिए बाहर से भी लोग आते हैं।

बच्चों को वस्त्र वितरण का कार्यक्रम सामाजिक सरोकार है और सामाजिक सरोकार सरकार के साथ में संस्थाओं का होता है और जो समाज में एक प्रेरणा मिलती है। मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि गोस्वामीजी ने यह निर्णय किया कि किस प्रकार से इस सर्दी के वक्त में सरकारी स्कूलों में, प्राइवेट स्कूलों में तो बहुत साधन होते हैं, साधन संपन्न होते हैं पर सरकारी स्कूलों में कमी देखी गई है।

जो सरकारी स्कूलों के बच्चे हैं उनको गर्म वस्त्र निशुल्क वितरण करना यह कार्यक्रम अपने आप में पूरे समाज को एक संदेश देने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।