Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एक पहल सेवा की ओर ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer एक पहल सेवा की ओर ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

एक पहल सेवा की ओर ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

0
एक पहल सेवा की ओर ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

अजमेर। सर्दी के मौसम में तन ढंकने के लिए जरूरी कपडों के लिए तरस रहे जरूरतमंदों के लिए सामाजिक संस्था एक पहल सेवा की ओर से की गई मदद मिसाल बन गई।

मध्य प्रदेश से रोजी रोटी की तलाश में अजमेर आए करीब 500 मजदूर परिवारों ने मंगलम प्रगति नगर में सडक किनारे डेरा जमाया हुआ है। इन लोगों को संस्था की ओर से जैकेट, कोट, साड़ी, नई चप्पल, शर्ट, पेंट वितरित किए गए।

एक पहल संस्था ने 2016 में गरीब और जरूरतमन्दों के लिए वस्त्र बैंक खोला था। इसके संस्थापक स्वर्गीय महेश कुमार गर्ग के बाद उनके बेटे और बहू ने इस सेवा को निरंतर बरकरार रखा हुआ है।इस सेवा के अवसर पर संस्था के शैलेश गर्ग, ज्ञानेंद्र सिंह नयाल, आलोक भाई, विष्णु अग्रवाल, आशा अग्रवाल और अंश गर्ग उपस्थित थे।