Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress MLA wrote anti-government slogans with blood - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस विधायक ने खून से लिखे सरकार विरोधी नारे

कांग्रेस विधायक ने खून से लिखे सरकार विरोधी नारे

0
कांग्रेस विधायक ने खून से लिखे सरकार विरोधी नारे
Congress MLA wrote anti-government slogans with blood
Congress MLA wrote anti-government slogans with blood
Congress MLA wrote anti-government slogans with blood

गुवाहाटी। असम विधानसभा से बाहर निकलकर मंगलवार को कांग्रेस विधायक रुपज्योति कुर्मी ने अपनी हथेली काट ली और खून से सरकार विरोधी नारे लिखे।

कुर्मी आज जब सदन से बाहर निकले तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर बैठकर ब्लेड से अपने बांये हाथ की हथेली काट ली और खून से राज्य में दो पेपर मिलों, उर्वरक फैक्टरी और दो चाय के बागानों को बेचने पर विरोध में सरकार के फैसले के खिलाफ नारे लिखे।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा परिसर में मौजूद मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।