Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Three soldiers martyred due to avalanche in Jammu and Kashmir - Sabguru News
होम Breaking जम्मू-कश्मीर : हिमस्खलन होने से तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर : हिमस्खलन होने से तीन जवान शहीद

0
जम्मू-कश्मीर : हिमस्खलन होने से तीन जवान शहीद
Three soldiers martyred due to avalanche in Jammu and Kashmir
Three soldiers martyred due to avalanche in Jammu and Kashmir
Three soldiers martyred due to avalanche in Jammu and Kashmir

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन होने से तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान को बचा लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम कर्नाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित ‘ईगल पोस्ट’ में भारी हिमस्खलन होने से चार जवान बर्फ में फंस गए थे। इस घटना के जानकारी मिलने के बाद आसपास की चौकियों पर मौजूद सैनिकों ने तत्काल बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और एक जवान विकास कुमार को बचा लिया। जबकि तीन जवान शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा था। हिमस्खलन में दबने से तीन सैनिक शहीद हो गये। शहीद सैनिकों के शव बरामद कर लिये गये हैं और उनकी पहचान हवलदार राजेंद्र, सिपाही कमल कुमार तथा अमित कुमार के तौर पर हुई है।

उल्लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा के आसपास इलाकों सहित उत्तरी कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गत सप्ताह अत्यधिक भारी हिमपात हुआ, जिसमें कम से कम आठ जवान शहीद हो गये थे।