Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Swami nityanand rape accused own hindu nation kailaasa: report - Sabguru News
होम Breaking रेप के आरोपी नित्यानंद ने बसाया अपना देश ‘कैलाशा’ : रिपोर्ट

रेप के आरोपी नित्यानंद ने बसाया अपना देश ‘कैलाशा’ : रिपोर्ट

0
रेप के आरोपी नित्यानंद ने बसाया अपना देश ‘कैलाशा’ : रिपोर्ट
swami nityanand rape accused own hindu nation kailaasa report
swami nityanand rape accused own hindu nation kailaasa report
swami nityanand rape accused own hindu nation kailaasa report

नई दिल्ली। भारत छोड़कर भागे दुष्कर्म के आरोपी ‘स्वयंभू बाबा’ नित्यानंद ने अब अपना खुद का देश बसा लिया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नित्यानंद ने ‘कैलाशा’ नाम का देश बनाया है। उन्होंने आइलैंड के पास अपना देश बसाया है। इसका खुलासा एक वेबसाइट Kailaasa.org से हुआ है।

वेबसाइट के अनुसार, कैलाशा एक ऐसा देश है, जिसे बिना किसी सीमाओं से हिंदुओं के लिए बनाया गया है। ये उनके लिए है जो अपने देश में हिंदू होने का अधिकार खो चुके हैं।’ वेबसाइट पर बताया गया कि कैलाश की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई, और इसकी अगुवाई वही हिन्दू आदि शैव अल्पसंख्यक समुदाय कर रहा है। इसे सनातन हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए बनाया गया है।

इसके अलावा, इस हिन्दू राष्ट्र का अपना ध्वज भी है, जिसे ‘ऋषभ ध्वज’ के रूप में जाना जाता है, जिसमें भगवान शिव के वाहन नंदी के साथ स्वयं नित्यानंद भी मौजूद है।

बता दें, गुजरात पुलिस ने 22 नवंबर को नित्यानंद का अहमदाबाद स्थित आश्रम खंगाला था, लेकिन वहां कुछ सामान ही मिला और कुछ ठोस सबूत नहीं मिले। नित्यानंद पर रेप और किडनैपिंग का केस दर्ज है। गुजरात पुलिस नित्यानंद को ढूंढने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो नित्यानंद ने हिंदू राष्ट्र को बना लिया है।