Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय पुरुष एवं महिला टीम ने खो खो में जीता स्वर्ण पदक - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भारतीय पुरुष एवं महिला टीम ने खो खो में जीता स्वर्ण पदक

भारतीय पुरुष एवं महिला टीम ने खो खो में जीता स्वर्ण पदक

0
भारतीय पुरुष एवं महिला टीम ने खो खो में जीता स्वर्ण पदक

अजमेर। नेपाल के काठमांडू में चल रहे 13वें साउथ एशियन गेम चैम्पियनशिप में बुधवार को महिला वर्ग के खो-खो फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 17-5 से 12 अंक एवं एक पारी से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नेपाल को रजत पदक से संतोष करना पडा तथा बंग्लादेश ने श्रीलंका को 10-7 से 3 अंक व पारी से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 16-9 से 7 अंक व पारी से हराकर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। नेपाल ने श्रीलंका को 13-7 से 6 अंक व पारी से हराकर कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में एशियन खो खो संघ की तरफ से मनोनीत खो खो खेल के तकनीकी अधिकारी प्रभारी डॉ. असगर अली भारत की तरफ से तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान के अशोक कुमार सुरेंद्र सिंह अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में राजस्थान के कैलाश चंद्र शर्मा टीम कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

भारत की दोनों टीमों को स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय खो खो महासंघ के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान खो खो संघ के अध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, डॉ. असगर अली, राजेश भार्गव, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह चौहान अशोक कुमार आदि पदाधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई दी।