Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Salman khan and sai manjrekars film dabangg 3 new song naina lade is release - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Video : करीब 32 साल छोटी एक्ट्रेस संग नैना लड़ाते नजर आये सलमान

Video : करीब 32 साल छोटी एक्ट्रेस संग नैना लड़ाते नजर आये सलमान

0
Video : करीब 32 साल छोटी एक्ट्रेस संग नैना लड़ाते नजर आये सलमान
salman khan and sai manjrekars film dabangg 3 new song naina lade is release
salman khan and sai manjrekars film dabangg 3 new song naina lade is release
salman khan and sai manjrekars film dabangg 3 new song naina lade is release

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3’ का नया गाना नैना लड़े रिलीज हो गया है। इस गाने में वो संजय मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ नैना लड़ाते नजर आ रहे हैं। बता दें, 53 के सलमान अपने से करीब 32 साल छोटी सई मांजरेकर से रोमांस फरमा रहे है।

गाने को जावेद अली ने आवाज दी है। वहीं इसमें म्यूजिक साजिद- वाजिद ने दिया है। गाने के बोल दानिश सबरी के हैं। 1 मिनट 50 सेकंड के इस गाने में चुलबुल पांडे (सलमान खान) और खुशी (सई मांजरेकर) के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

बता दें, प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दबंग 3’ इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, साउथ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप, टीनू आनंद, अरबाज खान और माही गिल भी नजर आएंगी।