Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Virat kohli birthday wish to ms dhoni was the most retweeted in sports - Sabguru News
होम Sports Cricket विराट की सोशल मीडिया पर कामयाबी के पीछे भी धोनी का योगदान, जानिए कैसे

विराट की सोशल मीडिया पर कामयाबी के पीछे भी धोनी का योगदान, जानिए कैसे

0
विराट की सोशल मीडिया पर कामयाबी के पीछे भी धोनी का योगदान, जानिए कैसे
virat kohli birthday wish to ms dhoni was the most retweeted in sports
virat kohli birthday wish to ms dhoni was the most retweeted in sports
virat kohli birthday wish to ms dhoni was the most retweeted in sports

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आये दिन रिकॉर्ड तोड़ते है। लेकिन सोशल मीडिया पर भी विराट रिकॉर्ड तोड़ रहे है। उनका एक ट्वीट सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है। यह ट्वीट उन्होंने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर किया था। अब यह ट्वीट खेल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया है।

कोहली ने इस ट्वीट में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई। बहुत कम लोग ट्रस्ट और रिस्पेक्ट का मतलब समझते हैं, आपके साथ सालों से दोस्ती रखकर मैं बहुत खुश हूं। आप हम सभी के लिए बड़े भाई जैसे हैं और मैं पहले भी कह चुका हूं कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।’ खेल जगत में विराट के इस ट्वीट को सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया। इसकी जानकारी खुद ट्वीटर ने दी है।

वैसे बता दें, इस साल भारत के लिए सबसे रोमांचक पल व समारोह इसरो हैशटैग चंद्रयान2 मिशन रहा। इस मिशन ने भारत के अंतरिक्ष के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। भारत के इस मिशन पर दुनियाभर के देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।