Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Leopard enters residential area in sms school jaipur - Sabguru News
होम Breaking जयपुर में तेंदुआ : हमने उनका घर छीना… इसलिए अब वो हमारे घर में

जयपुर में तेंदुआ : हमने उनका घर छीना… इसलिए अब वो हमारे घर में

0
जयपुर में तेंदुआ : हमने उनका घर छीना… इसलिए अब वो हमारे घर में
leopard enters residential area in sms school jaipur
leopard enters residential area in sms school jaipur
leopard enters residential area in sms school jaipur

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के लोगों दहशत में जीने को मजबूर हो गए है। दरससल, जयपुर की पॉश आबादी वाले इलाके में तेंदुआ घुस गया है। कॉलोनी में तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग जुटा हुआ है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। कॉलोनी में तेंदुए के खौफ को देखते हुए आसपास के स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी कर दी गई।

दरअसल, तेंदुआ गुरुवार दोपहर करीब 3-3:30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह की कैंटीन तरह आया। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया था। जिसके बाद हड़कंप मचाना शुरू हो गया। वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ स्कूल परिसर में ही कहीं छिप गया और देर रात तक नहीं निकला।

बता दें, तेंदुआ की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की सहायता भी ली जा रही है। तेंदुए किसी तरह के हमले से बचने के लिए पूरे इलाके के लोगों को घर से निकलने से मना कर दिया गया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राजस्थान विश्वविद्यालय और मोती डूंगरी गणेश के मंदिर के पीछे पहाड़ी पर जंगल है। वहां से घूमता हुआ तेंदुआ आबादी वाले इलाके में घुस आया है।